पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने संभाला अपने पद का कार्यभार


सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने सहारनपुर पहुंचकर अपनेेे पद का कार्यभार संभाला।
      मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुधीर कुमार सिंह ने मंडल कार्यालय सहारनपुर पहुंचकर अपने पद का कार्यभार संभाल के साथ ही मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि डीआईजी रेंज मे आगामी माह श्रावण मास कावड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 
      वही, उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं को रोकने में पुलिस बल हर समय है मुस्तैद, किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में  भ्रमण करें,आम जनमानस को पुलिस की मौजूदगी का आभास हर समय होना चाहिए ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके।
Comments