कानपुर। कानपुर के साढ कस्बे के गौशाला फाटक के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली के पानी से भरे खेत में पलटने से 25 लोगों की मौत हुई। वही, 25 से अधिक घायल है। मंडलायुक्त, डीएम व एसएसपी मौकै पर, राहत-बचाव कार्य जारी। मृतकों में 11 महिलाएं व 11 बच्चे शामिल है।
खबर लिखे जाने तक 24 लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि की गई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। हादसे के शिकार लोग मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके कोरथा गाँव लौट रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख एवं घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया गया है।