श्री रामलीला महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू

👉 कल होगा श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ                                  
कैराना। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कैराना कस्बे में परंपरागत रामलीला का आयोजन किया जा रहा है l जिसका शुभारंभ  27 सितंबर दिन शुक्रवार को जनपद के अपर जिलाधिकारी शामली संतोष कुमार सिंह के द्वारा और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारीगण के द्वारा किया जाएगां।
      शुभारंभ से पूर्व कल दोपहर 2:00 बजे शिव बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकल जाएगी वहीं रात्रि 8:00 बजे श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा l श्री रामलीला कमेटी कैराना के अध्यक्ष जयपाल सिंह एडवोकेट और महासचिव आलोक कुमार गर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि कैराना की रामलीला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है और पिछले एक लगभग एक दशक से स्थानीय कलाकारों के द्वारा अपने तन मन धन का निःशुल्क सहयोग देते हुए श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
      वही, विजयदशमी के पर्व पर देवी मंदिर तालाब पर दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा l आगामी माह 3 अक्टूबर को श्री राम बारात शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकल जाएगी और प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से भगवान राम की अनेकों लीलाओं को कलाकारों के द्वारा दिखाया जाएगा। 
       उधर, श्री रामलीला शुभारंभ से पूर्व रामलीला भवन को चारों ओर से लाइटों और झालर से सजाया गया है और नगर पालिका की सफाई कर्मचारियों के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
......................
Comments