प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान
कैराना (शामली)। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
       मंगलवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कस्बे के मराठा कालीन माता बाला सुंदरी मंदिर प्राचीन देवी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी कैराना के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
     इस दौरान अतुल मित्तल मंडल अध्यक्ष, शक्ति सिंघल निवर्तमान मंडल अध्यक्ष,अवधेश मित्तल मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, सतीश कश्यप मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं कार्यक्रम सहसंयोजक, धर्मवीर वाल्मीकि मंडल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम सहसंयोजक, शिवकुमार रोड मंडल उपाध्यक्ष, प्रदीप राणा मंडल मंत्री एवं सदस्यता अभियान संयोजक,आलोक चौहान जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ, रोहतास सैनी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा,श्रीपाल कश्यप जिला संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ,दिनेश गौतम मंडल अध्यक्ष एस सी मोर्चा,अबरार अहमद मंडल उपाध्यक्ष सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.......................
Comments