आस्था एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया करवा चौथ का पर्व

कैराना (शामली)। सुहागिनों का पर्व करवा चौथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बडे ही आस्था एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
     करवा चौथ के व्रत को लेकर दिनभर कस्बे के बाजारों तथा ब्यूटी पार्लरों पर महिलाओं की सजने संवरने के लिए खासा भीड दिखाई दी। महिलाओं ने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी सजवाई और पूजा-अर्चना करते हुए दिन भर निर्जन व्रत रखा और पति की दीर्घायु की कामना की।
     रविवार रात चांद का दीदार करते हुए व्रत खोला गया। सुहागिनों के जीवन में करवा चौथ के पर्व की विशेष अहमियत है। अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रात को चंद्रदर्शन के बाद पति का चेहरा देख व्रत खोलती हैं। सुहागिनों के जीवन में करवा चौथ पर कुछ खास मौके होते हैं, जो उनके लिए यादगार बन जाते हैं। पति-पत्नी का एक-दूसरे प्रति स्नेह और समर्पण का पर्व आस्था और उल्लास के भाव के साथ  मनाया गया। इसे लेकर दिन भर बाजारों में खासी रौनक रही। 
     महिलाओं ने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी सजवाई और पूजन सामग्री के साथ सजने-संवरने की सामग्री भी खरीदी। सवेरे से ही ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की खासा भीड रही। शाम के समय महिलाओं ने अपने घरों में कहानियां सुनाई। देर शाम सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए रात को चांद के साथ पति के दीदार करने के बाद व्रत पूरा किय। ऐसे में पत्नी के लिए मोबाइल के साथ ज्वैलरी, पर्स, साड़ी आदि उपहार के रूप में दिया गया।
       उधर, कैराना नगर सहित देहात क्षेत्रों में भी करवा चौथ का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पूजा- अर्चना कर अपने पति की दीघार्यु की कामना की। 
.....................................
Comments