कैराना (शामली)। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण-पत्र बनाने से इंकार करने पर कार्यवाहक लिपिक के साथ अभद्रता करने के विरोध में पालिका कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील में जाकर प्रदर्शन किया। मामले में एसडीएम व सीओ को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है।
शनिवार को नगर पालिका परिषद कैराना में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा अपने कार्यालयों को भी बंद कर दिया गया। बताया गया कि नगर पालिका परिषद में कार्यवाहक लिपिक जहांगीर सिद्दीकी के पास एक दिन पूर्व शाम के समय नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी युवक अपने दो साथियों के साथ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया था। वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन्म प्रमाण-पत्र बनवाना चाहता था, लेकिन उसे इंकार कर दिया गया। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा गाली—गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी फर्जी दस्तावेज छीनकर फरार हो गया। जबकि एक दस्तावेज उनके पास रह गया। बाद में कर्मचारी एकत्र होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। जहांगीर ने कर्मचारियों के साथ एसडीएम व सीओ को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। मामले में अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है और कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

**********..................===============